दक्षिण पूर्व रेलवे पर मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन…

दक्षिण पूर्व रेलवे पर मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन…

आनसोल(ASANSOL): दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल पर टीआरटी मशीनों की तैनाती के लिए गम्हरिया जंक्शन और सीनी जंक्शन के बीच अप और डाउन लाइनों पर 21.05.2025 से 28.06.2025 तक (प्रत्येक बुधवार और शनिवार को) मेगा ब्लॉक को ध्यान में ऱखते हुए निम्नलिखित ट्रेन परिचालन सेवाओं को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन :

13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 20.05.2025, 27.05.2025, 03.06.2025, 10.06.2025, 17.06.2025 और 24.06.2025 को होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग कांड्रा-गम्हरिया-टाटानगर-गम्हरिया-सीनी के बजाय टाटानगर जंक्शन को छोड़ते हुए कांड्रा जंक्शन – सीनी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

13287 दुर्ग-आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, 24.05.2025, 31.05.2025, 07.06.2025, 14.06.2025, 21.06.2025, और 28.06.2025 को होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग सीनी-गम्हरिया-टाटानगर-गम्हरिया-कांड्रा के बजाय टाटानगर जंक्शन को छोड़ते हुए सिनी जंक्शन – कांड्रा जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

NEWSANP के लिए आसनसोल से सुनील कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *