धनबाद(DHANBAD):पहलगाम में हुए आंतकी हमला को लेकर धनबाद के कलाकार संघ के द्वारा सिटी सेंटर से लुबी सर्कुलर रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक सैनिक शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस पदयात्रा में कलाकार संघ के कई सदस्य और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे..इस तिरंगा यात्रा में कलाकार संघ से जुड़े कांग्रेस के वरीय नेता रणविजय सिंह और बीजेपी नेता उदय प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में कलाकार शामिल हुए… दोनों नेताओं ने कहा कि देश की आन बान और शान की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ आज पूरा देश खड़ा है..और ऑपरेशन सिंदूर ने हमारे सरकार और सेना के पराक्रम को दिखाया..हम पहले भी पाक को जवाब दिए थे..और इस बार भी उसे मुंह खानी पड़ी है…
वही कलाकार संघ के गायक राजू सिंह अनुरागी ने मीडिया को बताया कि जिस तरह से पूरे देश में सैनिक के प्रति सो सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यह देश के लिए गर्व और आन-शान है। हम भारत के वासी हैं और इस मिट्टी से जन्म लिए हैं और इस मिटटी की बहुत ही कर्ज है ये तो एक छोटा सा पदयात्रा निकाल का छोटा सा कर्ज निभाने का कोशिश कर रहे है अगर मौका मिले तो हम सब शहीद होने के लिए तैयार है कोई भी देश पाकिस्तान हो विश्व का कोई भी देश हो अगर भारत पर आँख दिखाता है तो हम सब मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हम सब एक छोटा सा कलाकार गायक माइक पकड़कर गा सकते है तो जरुरत पड़ी तो देश के लिए AK47 और AK56 भी राष्ट्र के हित के लिए बॉर्डर पर उठा सकते है। कलाकारों ने देशभक्ति गानों को जरिए अपने सैनिकों की हौंसला अफजाई की…
NEWS ANP के लिए गोविंद के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

