धनबाद में निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की पथर से मारकर हत्या,खून से लथपथ मिला शव, जांच मे जुटी पुलिस…

धनबाद में निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की पथर से मारकर हत्या,खून से लथपथ मिला शव, जांच मे जुटी पुलिस…

धनबाद(DHANBAD):गुरुवार की रात निजी कंपनी के एक सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है.सुबह लोगो ने ज़ब शव देखा तो क्षेत्र मे सनसनी फेल गई.सिक्यूरिटी गार्ड का नाम 45 वर्षीय मिथिलेश रवानी है.मृतक केंदुआडीह थाना के समीप श्री राम कंपनी के द्वारा रखे पाइप की देखरेख का काम करता था.रात्रि पाली में वह ड्यूटी पर तैनात था.सुबह मिथिलेश का शव केंदुआडीह थाना के समीप नगर निगम द्वारा बने जबूतरे पर खून से लथपथ मिला है.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.घटना के संबंध मे केंदुआडीह थाना के इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि मृतक मिथिलेश रवानी जो मूल्यता बिहार के नवादा के रहने वाले हैं. राम कंपनी के द्वारा नगर निगम की पानी की पाइप बिछाने काम किया जा रहा है कंपनी के द्वारा पाइप को केंदुआडीह थाना के समीप रखा गया है.मिथलेश यहां गार्ड के रूप में काम करता था.बीती रात वह ड्यूटी पर था।किसी अज्ञात अपराधी के द्वारा पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी गई है.इंस्पेक्टर ने बताया कि रात्रि में मौके पर दो नाइट वॉचमैन की ड्यूटी थी.जिसमें से एक मिथलेश था.एक अन्य भी ड्यूटी पर तैनात था.वही घटनास्थल पर धनबाद डीएसपी नौशाद आलम पहुँचे और घटना जानकारी ली और कहा कि जल्द अपराधी पुलिस के शिकंजे मे होंगे.फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.थाने के समीप हुए इस तरह कि घटना सवाल खडे कर रहे है.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *