सिंदरी के मास्टरस एकेडमी के छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परचम लहराया.. वैसे छात्रों को किया गया सम्मानित…

सिंदरी के मास्टरस एकेडमी के छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परचम लहराया.. वैसे छात्रों को किया गया सम्मानित…

धनबाद(DHANBAD):सिंदरी के मास्टरस एकेडमी के छात्रों ने सी बी एस ई,जे ए सी,आई सी एस ई की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परचम लहराया है मास्टरस एकेडमी के छात्रों ने अपने सफलता और सार्वाधिक अंक प्राप्त होने का श्रेय मास्टरस एकेडमी को अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दे रहे हैं छात्रों ने कहा मास्टरस एकेडमी हम लोगों को केवल शिक्षा ही नहीं परीक्षा में कैसे तैयारीयां करना है जिससे सार्वाधिक अंक प्राप्त हो सके किस तरह पढ़ाई करना है यह भी सिखाया जाता है साथ साथ मोबाइल के द्वारा भी मास्टरस एकेडमी के शिक्षक छात्रों को सहयोग करते हैं। इसी तैयारी के तहत फरिया खातुन 80 प्रतिशत,ओम कुमार 81.2%, आदित्य नारायण 97.8%, धनंजय राय 87.0%, हार्दिक सिंह 89%अंक प्राप्त कर अपने शिक्षा संस्थान मास्टरस एकेडमी का नाम रौशन किया है। आज ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को मास्टरस एकेडमी के शिक्षक द्वारा शहरपुरा शिव मंदिर में सम्मानित करने का एक समारोह आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सिंदरी नगर मंत्री अनुभव शर्मा विष्टि अतिथि के रूप में आर एस एस के दिलिप गोपीनाथ उपस्थित थे दोनों अतिथियों ने सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया और उपस्थित छात्रों को शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को उज्वल बनाने के विषय में अपने अपने सुझाव दिए।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *