डी. ए. वी. सिंदरी में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का सफल आयोजन…

डी. ए. वी. सिंदरी में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का सफल आयोजन…

सिंदरी(SINDRI): डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार सिंह ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, कि“सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए यह दौड़ एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासित रूप से भाग लिया और यह सिद्ध किया कि नई पीढ़ी राष्ट्रहित में संकल्पबद्ध है। मैं उन सभी शिक्षकों का विशेष आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने अपने सामर्थ्य से कहीं अधिक योगदान देकर इस आयोजन को सफल बनाया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हैं।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में हुआ, जिसकी देखरेख क्रीड़ा शिक्षक अमित कुमार एवं शिवानी सिंह और मुकेश कुमार तिवारी ने की। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी क्षमताओं से अधिक योगदान देकर इस कार्यक्रम को गौरवपूर्ण सफलता दिलाई।

क्रीड़ा शिक्षक अमित कुमार ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी केवल दौड़ नहीं, एकता का प्रतीक है। विद्यार्थियों की सहभागिता प्रशंसनीय रही। हर शिक्षक ने टीम भावना दिखाई। हम ऐसे आयोजनों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं।”

विजेताओं की सूची:

कक्षा VI (लड़के) – 2 कि.मी.
स्वर्ण पदक – आदित्य कुमार (VI B)
रजत पदक – शिवम हांसदा (VI B)
कांस्य पदक – रुद्राक्ष पांडेय (VI B)

कक्षा VI (लड़कियाँ) – 2 कि.मी.
स्वर्ण पदक – ऋषिता महतो (VI A)
रजत पदक – ऋतिका कुमारी (VI B)
कांस्य पदक – अनुष्का सिंह (VI B)

कक्षा VII–VIII (लड़के) – 2 कि.मी.
स्वर्ण पदक – नंद किशोर राज (VII B)
रजत पदक – अंकित कुमार साव (VIII A)
कांस्य पदक – रोशन अंसारी (VIII A)

कक्षा VII–VIII (लड़कियाँ) – 2 कि.मी.
स्वर्ण पदक – ऋतिका खवास (VIII A)
रजत पदक – सुप्रिया बिड (VII B)
कांस्य पदक – प्रार्थना कुमारी (VIII A)

कक्षा IX–XII (लड़के) – 5 कि.मी.
स्वर्ण पदक – विशाल कुमार महतो (XII)
रजत पदक – अमरदीप मरांडी (X A)
कांस्य पदक – अरित्र दत्ता (IX E)

कक्षा IX–XII (लड़कियाँ) – 3 कि.मी.
स्वर्ण पदक – ज्योति कुमारी (X D)
रजत पदक – जिया विश्वकर्मा (X A)
कांस्य पदक – कृति कुमारी (IX A)

कार्यक्रम का समापन मेडल वितरण के साथ हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने सभी विजयी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी शिक्षकों के योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *