- आज 3 बजे से ही बाजार में ग्राहकों की जबरदस्त कमी देखी गई। खोमचे होटल रेस्टोरेंट रिटेल मार्केट का सन्नाटा इसे साबित कर रहा है
- बैंक मोड़ से हीरापुर की और जाना तो सुगम रह गया, लेकिन हीरापुर से बैंक मोड़ आना हरिमंदिर चिरागोड़ा बरमसिया गाजुआटांड मनईटांड़ हावड़ा मोटर जोड़ाफाटक धनसार होकर आना अति दुखदाई साबित होगा।
- उपरोक्त वैकल्पिक मार्ग को सुचारू करने के लिए जबरदस्त ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था और लाइट की आवश्यकता होगी एवं अतिक्रमण किसी भी स्थिति में न लगे
- ब्रिज रिपेयरिंग का कार्य युद्धस्तर पर हो नहीं तो बैंक मोड़ का बाजार काफी ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है
- जब ब्रिज की रिपेयरिंग की ही जा रही है तो साथ ही साथ ब्रिज पर लोड बने मैथन वाटर सप्लाई पाइप लाइन को भी ब्रिज से हटाकर अलग पिलर पर इसे ट्रांसफर किया जाना चाहिए जिससे ब्रिज की लाइफ में अच्छी वृद्धि हो सकती है।
- जब तक ब्रिज रिपेयरिंग का कार्य चले तब तब निगम के सहयोग से 25 सिटी बस का संचालन वैकल्पिक मार्ग पर किया जाय
प्रमोद गोयल ने कहा रिपेयरिंग भी जरूरी है तो जीवन यापन भी दोनों का सामंजस्य बना कर ही चलना होगा..
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

