धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने मंगलवार की देर शाम बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया।
आगामी 20 मई 2025 को मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा यूनिवर्सिटी में स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है।
इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के बरवाअड्डा हवाई पट्टी से युनिवर्सटी आगमन, कार्यक्रम स्थल, स्टेज, ग्रीन रूम, परिसर की सुरक्षा, साफ सफाई, निकास द्वार सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी अजीत कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, बीबीएमकेयू के वाइस चांसलर सिनियर प्रोफेसर (डॉ)) राम कुमार सिंह, प्रोक्टर डॉ कौशल कुमार, रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह, सीसीडीसी डॉ आरके तिवारी, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ पवन सिंह, डॉ माशूफ अहमद, डॉ हिमांशु शेखर चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

