CBSE 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा परिणाम में धनबाद के छात्रों की सफलता पर MLA राज सिन्हा ने दी बधाई…कहा बेटियों ने कमाल का किया प्रदर्शन…

CBSE 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा परिणाम में धनबाद के छात्रों की सफलता पर MLA राज सिन्हा ने दी बधाई…कहा बेटियों ने कमाल का किया प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD):10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड के धनबाद के छात्र – छात्राओं के अच्छे परिणाम पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मेहनत का फल जरुर मिलता है धनबाद के छात्राओं ने अच्छा किया है सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने लड़कों से 5% ज्यादा अंक हासिल किया.यह सफलता छात्रों के तपस्या, अनुशासन एवं अध्ययनशीलता का प्रतिफल है.छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवम कहा कि, यह सफलता विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी फल है.इसलिए मैं अपनी ओर से सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी बधाई देता हूं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *