धनबाद(SINDRI):सिंदरी कॉलेज, सिंदरी के भौतिक शास्त्र के विभाागाध्यक्ष और टाइम्स आफ इंडिया के पत्रकार प्रो.अनिल आशुतोष का सोमवार की शाम दिल्ली में निधन हो गया। प्रोफेसर अनिल आशुतोष के पिता डॉ. आर. एन .पांडे सिंदरी कॉलेज, सिंदरी में दर्शन शास्त्र विभाग के विभाागाध्यक्ष थें। प्रो. अनिल आशुतोष पिछले 6 महीने से बीमार चल रहे थे । लिवर ट्रांसप्लांट के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। उनके निधन पर सिंदरी महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर है। अनिल आशुतोष सिंदरी महाविद्यालय ,सिंदरी में 1985 से कार्यरत थे। 61 वर्ष की आयु के कार्यकाल के बीच में ही उनके निधन से सिंदरी महाविद्यालय, सिंदरी को भारी क्षति हुई है। उनके निधन पर महाविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. के. के. पाठक ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय की एक अपूर्णीय क्षति है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

