भतीजे की शादी से लौट रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जंगली हाथी, फिर…

भतीजे की शादी से लौट रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जंगली हाथी, फिर…

कोडरमा(KODERMA): एक शादी समारह से लौट रहे 63 साल के बुजुर्ग बासूदेव यादव को हाथी ने रास्ते में कुचल दिया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बासूदेव सिंह कोडरमा के जयनगर प्रखंड के सतडीहा के रहने वाले थे। वे अपने भाई के बेटे यानी भतीजे की शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। जब वे देर रात करीब एक बजे लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के पास पहुंचे तो एक जंगली हाथी ने पीछे से उनपर हमला कर दिया और कुचल कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने का मांग की है। शव के दाह-संस्कार के लिए रेंजर ने 25 हजार रूपए का चेक दिया। वहीं हाथियों के दहशत से ग्रामीण डरे-सहमे हैं।

NEWSANP के लिए कोडर्मा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *