Political News : सरकार जेएससीए चुनाव में प्रशासनिक हस्तक्षेप रोके, अधिकारी खुलेआम कर रहे प्रचार : बाबूलाल मरांडी..

Political News : सरकार जेएससीए चुनाव में प्रशासनिक हस्तक्षेप रोके, अधिकारी खुलेआम कर रहे प्रचार : बाबूलाल मरांडी..

रांची(RANCHI): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जेएससीए चुनाव में प्रशासनिक हस्तक्षेप रोकने और पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराने का आग्रह किया है. पत्र में कहा गया है कि जेएससीए का चुनाव 18 मई को प्रस्तावित है. इसके लिए 12 व 13 मई को नामांकन और 14 मई को नाम वापसी की तिथि तय है. नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है कि मिल रही सूचनाओं से स्पष्ट हो रहा है कि यह खेल संघ का चुनाव न होकर प्रशासनिक पद के दुरुपयोग का रूप लेता जा रहा है. सरकारी सेवा में लगे अधिकारी चुनाव प्रचार के लिए खुलेआम घूम रहे हैं तथा प्रशासनिक तंत्र का खुले तौर पर दुरुपयोग कर रहे हैं. ये सरकारी अधिकारी अपने पद, प्रभाव एवं सुविधाओं का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं, जो पूर्णतः अवैध, अनैतिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है. श्री मरांडी ने लिखा है कि पूर्व में भी जेएससीए के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग होता रहा है, जिसके कारण चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिला है. इसका सीधा प्रभाव राज्य के योग्य व मेहनती खिलाड़ियों के अवसरों पर पड़ा है, जिससे वे हतोत्साहित व निराश हुए हैं. जेएससीए के चुनाव में ऐसे लोगों के कब्जे से यह भी देखा गया है कि एसोसिएशन की संपत्ति और संसाधनों का मनमाने ढंग से दुरुपयोग होता है. अपने प्रभाव से ये लोग वर्षों तक पदों पर बने रहते हैं और अपने चहेते लोगों को सदस्य बनाकर संगठन को भ्रष्टाचार का केंद्र बना देते हैं. श्री मरांडी ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के सरकारी हस्तक्षेप, पद प्रभाव एवं सरकारी सुविधा के दुरुपयोग को अविलंब रोकने, चुनाव को प्रभावित करने वाले सरकारी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने, मतदान के दिन कड़ी विधि-व्यवस्था की व्यवस्था करने की मांग की है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *