धनबाद(DHANBAD): पटना-टाटा और गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेनों के शेडड्यूल, रूट व हॉल्ट में कुछ बदलाव की बात कही जा रही है। इन वंदे भारत ट्रेनों में किया गया छोटा सा बदलाव पटना और धनबाद के बीच लिंक बना देगा।
बता दे कि पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस अभी गोमोह में रुकती है। एक बार जब गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी गोमोह में रुकना शुरू हो जाएगी,तो यात्रियों की पटना से धनबाद का सफर आसान होजाएगा। इसके लिए तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
धनबाद रेलवे डिवीजन ने हेडक्वार्टर के अप्रूवल केलिए प्रपोजल भेजा है। DRM कमल किशोर सिन्हा का कहना है कि पटना और धनबाद के बीच वंदे भारत कनेक्टिविट्टी उपलब्ध कराने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
पटना-धनबाद वंदे भारत ट्रेन अपड़ेट
ट्रेन नंबर 20894 पटना-टाटा वेंदे भारत एक्स्रेस हफ्ते में चार दिन चलती है। यह ट्रेन पटना से
दोपहर 2.05 बजे चलकर शाम 5.54 बजे गोमोह पहुंचती है।
ट्रेन नंबर 22304 गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
साम 5.29 बजे गोमोह से गुजरती है।
गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गोमोह स्टेशन पर रुकना शुरू हो जाएगी तो पटना से आने वाले यात्री गोमोह स्टेशन से इस वंदे भारत एक्स्प्रेस को पकड़कर धनबाद तक जा पाएंगे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

