धनबाद जिले के इसरी में रविवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से झरिया के एक परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से सरिया जा रहे थे. टोचन वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया.
धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के इसरी में रविवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें झरिया के एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए सभी ऑटो से सरिया जा रहे थे. इसी दौरान वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया. हादसे में खुशियां गम में बदल गयीं.
ऑटो से सरिया जाने के दौरान हुआ हादसा
इसरी में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से झरिया चार नंबर के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रविवार की सुबह झरिया के रहने वाले परिवार के सदस्य सरिया में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. धनबाद से ट्रेन के जरिए सभी हजारीबाग पहुंचे. यहां से वे ऑटो से सरिया जा रहे थे. इसी दौरान इसरी के पास टोचन वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो मौके पर ही पलट गया.
धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर
सड़क हादसे में ऑटो पर सवार झरिया चार नंबर बस स्टैंड निवासी लालपरी देवी, रंजीत रवानी, गायत्री देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, रीना कुमारी, खुशबू देवी, रवि कुमार, अंशु कुमार और करीना कुमारी घायल हो गयीं. स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी ले जाया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां से धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

