बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की 164 वीं जयंती धूम धाम से मनाया…

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की 164 वीं जयंती धूम धाम से मनाया…

धनबाद(DHANBAD):बंगाली वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर आईआईटी आईएसएम में रवींद्रनाथ का 164वां जन्मदिन मनाया गया। खचाखच भरे दर्शकों के साथ एक रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रारंभ में बंगाली वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों द्वारा रवीन्द्रनाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सौमिली रॉयचौधरी के एकल नृत्य से हुई. सुतापा सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित बंगाली वेल्फेयर सोसाइटी की संगीत टीम स्पुलिंगो गोष्ठी ने कोरस गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कुसन सेनगुप्ता, अरात्रिका साहा, अबीरभाब बनर्जी, सुमंत बनर्जी और अनिंदिता बनर्जी ने गाने प्रस्तुत किए।

रीमा दास और रिशान दास सस्वर पाठ करते हैं।
देवप्रिया दास,समृद्धा चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किया। साधना डांस एकेडमी के विद्यार्थियों ने रवीन्द्रनाथ की चांडालिका, गीति नाट्य प्रस्तुत की।
पूरे कार्यक्रम का निर्देशन और संचालन हमारी सांस्कृतिक सचिव सुतापा सेनगुप्ता ने किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *