प्रज्ञा केंद्र सील, संचालक को भेजा गया जेल, ये वजह आई सामने…

प्रज्ञा केंद्र सील, संचालक को भेजा गया जेल, ये वजह आई सामने…

झारखंड(JHARKHAND):प्रज्ञा केंद्र संचालक को भंडरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रज्ञा केंद्र को सील कर दिया गया है। इस मामले में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बीडीओ प्रतिमा कुमारी को लगातार प्रज्ञा केंद्र संचालक सतीश उरांव के विरुद्ध शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र संचालक जाली प्रमाण पत्र बनाने का काम करता था। प्रज्ञा केंद्र संचालक सतीश उरांव, पिता रमेश उरांव भंडरा मेन रोड निवासी है।

पुलिस के मुताबिक इसके लैपटॉप में भारी मात्रा में अवैध प्रमाण पत्र और जाली दस्तावेज बनाने के सबूत मिले हैं। इसके मोबाइल को भी जब्‍त किया गया है। मोबाइल में व्हाट्सएप और चैटिंग के माध्यम से भी अनेक जाली दस्तावेज बनाने के सबूत मिले हैं। इसके बाद प्रज्ञा केंद्र को सील कर दिया गया है।

इसके खिलाफ भंडरा थाना में दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। भंडरा थाना के थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि इस केस में और भी लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई कीया जाएगी।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *