कल रात हमारी भारतीय सेनाओं ने अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।
भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कारवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किये थे, उन्हें ठीक समय तय योजना के अनुसार सटीकता से उन्होंने ध्वस्त किया है और किसी भी नागरिक ठिकाने Civilian Population को जरा भी प्रभावित न होने देने की संवेदनशीलता भी हमारी सेना ने दिखाई है। यानि एक तरीके से देखा जाए हम कह सकते हैं एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता यह हमारी भारत की सेना के जवानों ने दिखाई है।
जिसके लिए मैं हमारे सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं। और सेना को संपूर्ण सम्बल प्रदान करने के लिए अपने प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी को भी मैं साधुवाद देता हूं।
हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था ‘‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’’ अर्थात हमने केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करके, पहले की तरह ही, इस बार भी, आतंकियों को training देने वाले Camps को तबाह करके करारा जवाब दिया हैI
भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘Right to respond’ का इस्तेमाल किया हैI हमारी यह कार्रवाई, बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई हैI आतंकियों के हौंसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई, महज़ उनके camps और infrastructure तक ही सीमित रखी गई हैI मैं पुनः हमारी armed forces के शौर्य को नमन करता हूँ।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

