आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल आसनसोल बीएनआर स्थित कॉफी हाउस मे एक संवाददाता सम्मलेन कर यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के पश्चिम बंगाल की कोडिनेटर टीम के सदस्य राजशेखर सरकार, संजूकता बैनर्जी और आकाश दीप बैनर्जी ने पुरे राज्य मे रह रहे विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त कई मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने व उनको पूरी तरह स्वस्थ करवाने मे निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका व अपनी साढ़े तीन वर्षों की कड़ी मेहनत को पत्रकारों के बिच साझा किया है, उन्होंने कहा है की जब उन्होंने मरीजों को उनके इलाज मे बेहतर सुविधा उपलब्ध दिलवाने का कार्य शुरू किया था तब उनके पास एक भी मरीज नही था, उन्होंने शून्य से अपना कार्य की शुरुआत की और आज साढ़े तीन वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद हर महीने पुरे पश्चिम बंगाल से करीब डेढ़ हजार मरीज इलाज करवाने पहुँच रहे हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ भी हो रहे हैं, जो उनकी ही नही बल्कि उनके बंगाल की पूरी टीम के लिये बहोत बड़ी बात है, मरीजों को स्वस्थ देखकर उनके पुरे टीम को कार्य करने मे एक अलग तरह का ऊर्जा प्रदान करती है, जिस ऊर्जा से वह आने वाले समय मे मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने मे और भी सफलता हासिल करेंगे और उनका हैदराबाद स्थित यसोदा हॉस्पिटल पुरे देश मे मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने मे अपनी ऊँची पहचान बनाएगी, उन्होंने कहा यसोदा हॉस्पिटल मे हर तरह की असाध्य बिमारियों व विभिन्न रोगों का इलाज अत्याधुनिक तरीके व एक से बढ़कर एक स्पेस्लिस्ट अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा करवाने का वह काम करते हैं, जिसके लिये वह मरीजों को इलाज के लिये हैदराबाद स्थित यसोदा हॉस्पिटल मे ले जाने के लिये हर तरह की सुविधा पहुँचाने का भी कार्य करते हैं, जिस सुविधा मे मरीजों को ट्रेन व फ्लाइट टिकट से लेकर हैदराबाद मे रहने खाने और मरीजों को उनकी बिमारियों से जुड़े स्पेस्लिस्ट चिकित्सकों से विजिट करवाने तक का भी कार्य करते हैं, वह इस लिये की अस्पताल मे इलाज के लिये आने -जाने वाले मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत और समस्या ना हो, इसके अलावा वह यह भी कोसिस करते हैं की एक बार चिकित्सकों को दिखा चुके मरीजों को दोबारा चिकित्सकों से बीमारी से जुड़ी किसी भी तरह की कोई परामर्श लेने मे कोई शुल्क देना ना पड़े, जिसके लिये उन्होंने आसनसोल पुलिस लाईन स्थित जीवक डॉक्टर चेम्बर भी चला रहे हैं, जिस चेम्बर मे हैदराबाद से विभिन्न बिमारियों से जुड़े पाँच स्पेस्लिस्ट और अनुभवी चिकित्सकों को महीने मे एक बार अलग -अलग तारीख को बैठाते हैं, वह इस लिये की पश्चिम बंगाल के रहने वाले विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त मरीजों को अधिक से अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा सकें, इसके अलावा वह मरीजों को उनकी स्वास्थ्य व विभिन्न बिमारियों से जुड़े उचित सलाह देने के लिये एक हेल्फ लाईन मोबाईल नंबर भी साझा किया है जो नंबर 9063481261 इस प्रकार है.
NEWSANP के लिए आसनसोल एसई एटिक रहमान की रिपोर्ट

