
जामताड़ा निवासी रफीक अंसारी है मास्टरमाइंड…. साईबर अपराध के बाद बाइक चोरी गिरोह के नेटवर्क में भी जामताड़ा आगे…
धनबाद(DHANBAD):धनबाद SSP के निर्देश पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के पोखरिया मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक ऐसे वाहन चालक को पकड़ा जो वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है…पूछताछ में उसने अपना नाम सनातन हेंब्रम बताया है.. उसकी निशानदेही पर जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर के रहने वाले गुड्डू अंसारी उर्फ़ रफीक अंसारी के घर पर छापेमारी की गई
बताया जाता है कि वह चोरी की बाइक की सिर्फ खरीद बिक्री ही नहीं करता था बल्कि अपने गांव के गैरेज में रातों रात चोरी की गाड़ी का चेचिस नंबर, प्लेट नंबर भी बदल देता था चेचिस और इंजन नंबर बदलने के साथ उसे फिर 10 हजार से 15 हजार में दूसरे के हाथों बेच देता था इन दोनों अपराधियों की निशानदेही पर जहां पूर्वी टुंडी से राजीव मुर्मू, चितरंजन टुडू ,और गोविंदपुर के दलदली चपापुर से सोनाराम टुडू को गिरफ्तार किया गया
इनके पास से कल 8 बाइक बरामद किए गए हैं धनबाद के डीएसपी 02 धीरेन्द्र नारायण बांका ने बताया कि राजीव मुर्मू के घर से 03 बाइक चितरंजन टुडू के घर से 01 बाइक राम टुडू के घर से 03 चोरी क बाइक बरामद की गई है ।…डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बांका के अनुसार यह एक अंतरजिला गिरोह है जो धनबाद में बाइक की चोरी की घटना को अंजाम दे कर दूसरे जिलों बाइक बेच कर खपा देता था …इस पूरे गैंग के पकड़े जाने से ना सिर्फ बाइक चोरी पर लगाम लगेगी बल्कि पुलिस आगे रिमांड पर लेकर नेटवर्क में शामिल अपराधियों की धड़ पकड़ भी करेगी.. पपुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक इन लोगों ने कितनी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है और कहां-कहां से बाइक चोरी की है उसके बारे में विस्तार से पता लगाने की कोशिश की जा रही है… डीएसपी DN बांका ने यह भी बताया कि जामताड़ा के नारायणपुर का रफीक अंसारी ही इस गैंग का मास्टरमाइंड है और गाड़ी चोरी के बाद गाड़ी का पार्ट्स अलग-अलग करने के साथ ही चेचिस प्लेट और नंबर बदलने का काम भी यही करता था…
NEWS ANP के लिए धनबाद से गोविंद साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

