सिंदरी(SINDRI):आईसीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं परीक्षा परिणाम मे सिंदरी की छात्रा पल्लवी पाठक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन में 96% अंक लाने पर सीपीएम के सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा दो के सचिव सूर्य कुमार सिंह, शाखा तीन के सचिव राज नारायण तिवारी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, उपाध्यक्ष सविता देवी, ज्ञान विज्ञान समिति के प्रफुल्ल कुमार स्वैन व मुकेश कुमार ने छात्रा पल्लवी पाठक के आवास जाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
सीपीएम नेता विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि पल्लवी के नाना शंकर पांडेय जी के मार्गदर्शन में और खुद के कड़ी मेहनत से पल्लवी ने अच्छी सफलता अर्जित की है उसका तत्कालीन लक्ष्य मेडिकल की पढ़ाई पूरी करनी है और अंतिम लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनने की है। एडवा नेत्री रानी मिश्रा ने कहा कि कठिन परिश्रम से सफलता जरूर मिलती है और यह पल्लवी ने साबित कर दिखाया है।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बौरी की रिपोर्ट

