बाबा बर्फानी के भक्त हमेशा ही भोलेनाथ के खास दर्शन के लिए आतुर रहते हैं और इस बार इंडि टीवी अमरनाथ यात्रा शुरू होने से दो महीने पहले ही भगवान शिव के बर्फ से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन करा रहा है। इंडिय टीवी पर आप सबसे पहले अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं। आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में अभी 2 महीने का समय बाकी है, लेकिन कुछ भक्त पहले ही पवित्र गुफा तक जाने में कामयाब हो चुके हैं और यह फोटो उन्होंने ही गुफा पर लिए हैं।
पंजाब के रहने वाले यह भक्त कुछ दिन पहले गुफा के दर्शन के लिए गए थे। हालांकि, आधिकारिक तौर अभी तक कोई भी श्राइन बोर्ड का अधिकारी या सुरक्षा कर्मी तक गुफा नहीं पहुंच सके हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

