बीजेपी का आक्रोश मार्च… डीसी को सौंपा ज्ञापन…

बीजेपी का आक्रोश मार्च… डीसी को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(DHANBAD):भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से,,”पाकिस्तानियों भारत छोड़ो” के नारे के साथ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्रवाई हेतु आक्रोश प्रदर्शन करते हुए धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.
धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित सभी हिंदुस्तानी नागरिकों में पाक समर्थित आतंकियों के खिलाफ आक्रोश एवं उबाल है आज धनबाद उपायुक्त महोदय को भाजपा धनबाद महानगर द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जो भी पाकिस्तानी नागरिक वैध एवं अवैध रूप से निवास कर रहे हैं उन पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने हेतु कार्यवाही करने की मांग की गई एवम लिखित ज्ञापन दिया गया. राय ने कहा कि, अपेक्षित है कि स्थानीय प्रशासन राष्ट्रीय दिशा निर्देशों के अनुरूप शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई करेगा.

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में घटित आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष एवं मासूम भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या ने संपूर्ण राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है इस दुखद घटना के पश्चात केंद्र सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने एवं उन्हें देश से डिपोर्ट यानी निर्वासित करने की प्रक्रिया आरंभ की है गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त आदेश संख्या 25022/ 28 / 2025 एफ. आई दिनांक 25/04/2025 के आलोक में विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है.अतः जिला प्रशासन गंभीरता पूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित करें . ठोस कार्रवाई से जनता का विश्वास सुधृढ हो और संभावित सुरक्षा चिताओं का समय रहते निवारण किया जा सके.

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अन्य देशों के किसी भी घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगा पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार के द्वारा पाकिस्तान और अन्य देशों के नागरिकों के निर्वासित करने के निर्णय के विरोध में इस कानून को नहीं मानने एवं किंतु -परंतु किए जाने का हम कड़ा विरोध करते हैं.

सिंदरी की प्रत्याशी रही तारा देवी ने कहा कि धनबाद जिले में रह रहे संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल पहचान एवं उन्हें चिन्हित किया जाए और इस कार्य के लिए एक उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की जाए.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल ,धर्मजीत सिंह ने जिला प्रशासन से इस अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील मुद्दे पर कानून सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.

भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि जिला प्रशासन इस गंभीर विषय पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें.

आज के आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से तारा देवी,राजकुमार अग्रवाल ,चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, धर्मजीत सिंह, मानस प्रसून, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद,रूपेश सिन्हा , महेश पासवान, प्रियंका देवी, मनोज मिश्रा, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रियंका देवी, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, रतिरंजन गिरी, रवि सिन्हा, राजेश चौधरी, धर्निधर मंडल, मोहन कुंभकार, उचित महतो, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता,किशोर मंडल, सूरज पासवान ,संजय कुशवाहा ,अवधेश साव, राजेश पासवान, गोविंदा राउत, अजय दास, बच्चा गिरी, बालमुकुंद राम, सुजीत चौधरी, अल्पना मुखर्जी, विकास महतो, राजीव राय भट्ट, विकास मिश्रा, मदन तिवारी, मुकेश पांडेय, विधुत चकवर्ति, बृहस्पति पासवान, उमेश सिंह, महेश पासवान सहित सैंकडों पार्टी कार्यकर्ता एवम बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *