धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के डीसी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में भूमि याचना से संबंधित अंचलाधिकारी एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ कॉर्डिंनेशन बैठक की. डीसी ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के भूमि याचना से संबंधित प्रस्ताव पेंडिंग रह जाते हैं ऐसे में कॉर्डिंनेशन की बैठक की गई हैं जिसमे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जैसे वाटर सप्लाई, सिवरेज प्लांट या फिर आंगनबाड़ी प्रोजेक्ट हैं उन सभी मामले में जोभी लेंड इशू है उन्हें दूर किया जा सके.डीसी बताया कि बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित इशू पर भी चर्चा हुईं हैं. कई आंगनबाड़ी केंद्रों का रेनोवेशन का भी काम चल रहा हैं साथ ही भवन जर्जर हैं तो उसे तोड़कर नया भवन भी बनाया जा रहा हैं साथ ही दूसरे के प्रॉपर्टी पर अगर केंद्र संचालित हैं तो उसे जिला प्रशासन अपने भवन में शिफ्ट करने की परिक्रिया में भी आगे बढ़ रही हैं. उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में लंबित म्यूटेशन के मामले और राजस्व को लेकर अगले एक सप्ताह के भीतर बैठक करने की भी बात कही.
NEWE ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

