‘मंईयां’ को लेकर नोटिस जारी, इन्हें वापस लौटाने होंगे पैसे…

‘मंईयां’ को लेकर नोटिस जारी, इन्हें वापस लौटाने होंगे पैसे…

झारखंड(JHARKHAND): सरायकेला में झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ ले रही 6 महिलाओं को नोटिस जारी किया गया है। BDO यस्मिता सिंह के अनुसार, इन महिलाओं के पति या पिता शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी कर रहे हैं, इसके बावजूद इन्होंने योजना का लाभ लिया। अब सभी को 2 दिन के भीतर योजना की राशि वापस प्रखंड नजारत में जमा करने का निर्देश दिया गया है। राशि नहीं लौटाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिन महिलाओं को नोटिस जारी हुआ है उनमें अधूरी देवी, संजू नायक, संध्या देवी, शीला प्रमाणिक, दशमी हेम्ब्रम और सोनाली गोड़सोरा शामिल हैं। BDO ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की अपात्र महिलाएं ही ले सकती हैं, और जिनका कोई पारिवारिक सदस्य सरकारी सेवा में नहीं है। नियमों की अनदेखी कर लाभ लेने वालों पर अब सख्ती की जा रही है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *