मामी को हुआ भांजे से प्यार, मामा ने करायी दोनों की शादी…

मामी को हुआ भांजे से प्यार, मामा ने करायी दोनों की शादी…

बिहार(BIHAR):करगहर इन दिनों क्षेत्र में तरह-तरह के प्रेम प्रसंग के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले दिनों सास के साथ दामाद के भाग जाने के बाद अब करगहर थाना क्षेत्र के नेमूडा गांव में एक मामी अपने भांजा को लेकर फरार हो गयी. जानकारी के अनुसार, नेमूड़ा गांव निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी पूजा कुमारी करगहर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी अपने भांजे के साथ फरार हो गयी. घर से फरार होने से पहले उसने अपनी जैसी दिखनी वाली कपड़े की आकृति बनाकर अपने कमरे में लगे बेड पर चादर से ढक दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति कमरे में आये, तो वह समझे कि वह अभी सो रही है. वहीं, इस मामले में जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई, तो उन्होंने पूजा की खोजबीन शुरू की. तब तक मामी और भांजा दिल्ली पहुंच गये थे. परिजनों के दबाव में दोनों को करगहर थाना लाया गया, जहां मामी भांजे के साथ ही रहने पर जिद पर अड़ी रही. तीन साल के पति-पत्नी रिश्ते के बाद जब मामी को अपनी पति पर थोड़ा भी तरस नहीं आया, तो मामा ने अपनी पत्नी की शादी अपने भांजे से कराने का फैसला लिया. इसके बाद डुमरा पंचायत के सरपंच की मौजूदगी में दोनों परिवारों की रजामंदी से मामी और भांजे की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ कर दी गयी. यह शादी इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *