करमाटांड़ टाउनशीप में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल…

करमाटांड़ टाउनशीप में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल…

कॉलोनी में शिफ्ट करने आया था परिवार, पुलिस कर रही जांच

धनबाद(DHANBAD) : कॉलोनी में शिफ्ट करने आया था परिवार, पुलिस कर रही जांच Dhanbad News: बीसीसीएल करमाटांड़ टाउनशीप में शनिवार को शिफ्टिंग को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष की लक्ष्मी देवी व मेहंदी देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि वे नॉर्थ तिसरा से करमाटांड़ टाउनशिप शिफ्ट होने आये थे. वे क्वार्टर के पास पहुंचे हुए थे कि वहां पहले से कब्जा जमाये लोगों ने लाठी डंडा व रॉड से हमला कर दिया. दो पहिया वाहनों की तोड़फोड़ की. घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे पक्ष के लोग क्वार्टर की छत पर चढ़ गये और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. पीड़ित पक्ष ने गौतम भुईयां, पुरुषोत्तम भुईयां, छुटू भुईयां व अशोक भुईयां पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती का कहना है कि मामले की सूचना मिली है. लिखित शिकायत मिलते पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *