निरसा(NIRSA):निरसा एग्यारकुंड प्रखंड के बृंदावनपुर पंचायत अंतर्गत बंगाल बिहार धौड़ा के ग्रामीण इन दिनों ईसीएल प्रबंधन के तानाशाही रवैए से काफी आक्रोशित दिखे । दरअसल ईसीएल की ओर से धौड़ा का मुख्य रास्ते को काट दिया गया है जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
नाराज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर पंचायत समिति सदस्य रंजन मिश्रा के नेतृत्व में बीडीओ मधु कुमारी से मिल एक ज्ञापन सौंप ईसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ शिकायत किया साथ ही जल्द उनकी समस्या का हल करने की बात कही । बीडीओ मधु कुमारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी परेशानियों को प्रबंधन के साथ वार्ता कर हल करने का काम किया जाएगा ।
इधर स्थानीय ग्रामीण ने बताया की उनके घर शादी है और ऐसे मौके पर रास्ता की ईसीएल द्वारा काट दिया गया अब वो आखिर क्या करेंगे ऐसी परिस्थिति में लोगो को आना जान कैसे होगा
वही पंचायत समिति सदस्य रंजन मिश्रा ने बताया की ईसीएल हमेशा से तानाशाही रवैया अपनाते हुए आई है यही कारण है कि आज हजारों की संख्या में रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इसी की एक शिकायत बीडीओ मधु कुमारी से मिलकर देने का काम किया गया।
NEWS ANP के लिए निरसा से ब्यूरो रिपोर्ट

