झारखंड(JHARKHAND):झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) संयुक्त रूप से करेंगे. शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक हुई, जिसमें इस योजना की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिहार के राजगीर और अन्य राज्यों में संचालित खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन कर झारखंड के अनुसार कार्य योजना बनाएं.
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

