नेशनल यूथ फाउंडेशन ए वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वाधान मे एक दिवसीय क़ानून जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन…

नेशनल यूथ फाउंडेशन ए वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वाधान मे एक दिवसीय क़ानून जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 59 के नियामतपुर सूर्य मंदिर के प्रांगण मे नेशनल यूथ फाउंडेशन ए वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वाधान मे एक दिवसीय क़ानून जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, इस जागरूकता शिविर मे लीगल सर्विस पश्चिम बर्धमान सेकेट्री आम्रपाली चक्रवर्ती समाजसेवी पवन गुडगुडिया, नियामतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्ष के सचिव गुरविंद्र सिंह, पूर्व पार्षद मीर हासिम, तृणमूल कुलटी ब्लॉक के अध्यक्ष कंचन राय, डॉक्टर आशिफ अशरफ, नियामतपुर पुलिस फाड़ी के एसआई मिलन भुई, समाजसेविका उषा रानी चक्रवर्ती, भाजपा नेता सह समाजसेवी टिंकू वर्मा, समाजसेवी सुजीत सिंह, आसनसोल दुरबार संस्था की अध्यक्ष मर्जीना शेख व कन्हाई सहित कई अन्य गणमान्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे, इसके अलावा कार्यक्रम मे करिस्टोफर स्कुल, एनडी रास्ट्री विद्यालय, जलधी कुमारी देवी बालिका विद्यालय, ग्रीन पॉइंट स्कुल के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के टॉपर छात्र और छात्राओं सहित लॉ कॉलेज मे सिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को कार्यक्रम मे आमंत्रित कर उनके आगे के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया, इसके अलावा कार्यक्रम मे इलाके की आम जनता को भी आमंत्रित किया गया था, जिनको क़ानून से जुड़ी कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, साथ ही, आम जनता को क़ानून द्वारा मिलने वाली सहायता व उनके अधिकार के बारे मे भी अवगत करवाया गया, यहीं नही इस कार्यक्रम मे उपस्थित कुछ लोगों ने अपनी व समाज से जुड़ी कई तरह के मुद्दों को कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य अतिथियों के सामने रखा, इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि लीगल सर्विस पश्चिम बर्धमान सेकेट्री आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया की वह इस कार्यक्रम मे क़ानून जागरूकता शिविर कर रही हैं, जिस शिविर के माध्यम से वह 10 मई को पुरे देश मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मे शामिल हों और अपनी-अपनी समस्याओं से जुड़े मामले का वह लोक अदालत मे निष्पादन करें, उन्होंने कहा आसनसोल अदालत मे भी लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, वह इस कार्यक्रम के माध्यम से तमाम लोगों को आग्रह करती हैं की अगर उनके किसी भी तरह के कोई भी मामला हो अगर वह मामला पेंडिंग ही क्यों नही पड़ा हो उन मामलों का लोक अदालत मे निष्पादन होगा.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *