पटना(PATNA): बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में बीते दिनों कई स्थानों पर ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी की मार से काफी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 7 मई तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है. 7 मई तक राज्य में बारिश जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 24 जिलों में तेज हवा और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल है. विभाग के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

