मदर टेरेसा उच्च विद्‌यालय मे सामान्य समस्याएँ (विषय) पर विभिन्न प्रतिभागियों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गई….

मदर टेरेसा उच्च विद्‌यालय मे सामान्य समस्याएँ (विषय) पर विभिन्न प्रतिभागियों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गई….

सिंदरी(SINDRI):मदर टेरेसा उच्च विद्‌यालय के वरिष्ठ ईकाई में प्रातः 9 बजे से सिंदरी की सामान्य समस्याएँ (विषय) पर विभिन्न प्रतिभागियों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें M .T .H. S सिंदरी ,शिशु विदया मंदिर सिंदरी, डीएवी सिन्दरी एवं डिनोबली सिंदरी के विद्‌यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें डिनोवली सिंदरी के फैजमुद्‌दीन प्रथम, डी-ए-वी के आर्यन पाण्डे द्वितीय एवं M.T.H.S. के सोनम चोपड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रुप में शैलेन्द्र द्विवेदी एवं आगत अतिथि के रुप में अंबुज कुमार मंडल उपस्थित थे। निर्णायक के रूप मे सुमित सिन्हा, जानवी कुमारी एवं डॉ एन.के. सिंह की भूमिका रही। विद्यार्थियों ने सिंदरी की ज्वलंत समस्याओं जैसे स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, शिक्षा प्रणाली आदि से सम्बन्धित प्रश्न उठाएं। अम्बुज मण्डल ने F C I L के स्थापना से लेकर बंद होने तक तथा उसके बाद उत्पन्न समस्याओं का चर्चा की। वही शैलेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि २००२ में बंदी के दौरान विद्यार्थियों में सहभागिता के कारण ही सिंदरी सुरक्षित है। संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा एवं पॉस्को एक्ट के विषय मे समस्या। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनने मे प्राध्यापक राधेश्याम प्रसाद, कुंदन कुमार, हरेंद्र प्रसाद, प्रिया कुमारी आदि की भूमिका रही। मंच संचालन पायल कुमारी एवं श्रेया कुमारी ने किया।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *