केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हर हर महादेव का जयकार…

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हर हर महादेव का जयकार…

उत्तराखंड(UTHRAKHAND): उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साथ हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए मंदिर के कपाट खोले गये। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। मंदिर के कपाट खोले जाने के दौरान हेलीकाप्टर से भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।

इससे पहले गुरुवार को ही बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंची थी। बाबा के दर्शनों के लिये करीब 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही पहुंच चुके थे और जैसे ही गुरुवार सुबह कपाट खुले तो पूरा धाम ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बाबा केदार के मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया।

इस बार मंदिर में मोबाइल फोन बैन
केदारनाथ में यात्रियों के लिये गाइडलाइन्स जारी की गई हैं। केदारनाथ मंदिर परिसर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। रील या फोटो शूट करते पाए जाने पर मोबाइल फोन जब्त कर लिये जाएंगे और 5000 का जुर्माना देना पड़ सकता है।हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। जैसे ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है, मंदिर के द्वार पुनः खुलते हैं और बाबा केदार भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

NEWSANP के लिए उत्तरखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *