बिहार के 25 जिलों में झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने 7 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट…

बिहार के 25 जिलों में झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने 7 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट…

पटना(PATNA): बिहार में अप्रैल महीने में सामान्य से 100 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मई महीने के शुरूआत में ही मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिहार के 25 जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण बिहार के कुछ भागों में आंधी और बारिश के आसार है।

बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। आंधी-बारिश-वज्रपात से जनजीवन प्रभावित होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई तक बिहार में 10 से 50 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे नुकसान की आशंका है। विभाग ने विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और खुले में काम न करने की सलाह दी।

बीते 24 घंटों में रोहतास जिला 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मई के बाद बारिश का दौर थमेगा और तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक मई के मध्य से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चल सकती है और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी एहतियात बरतें और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी आपदा से बचा जा सके।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *