धनबाद(DHANBAD):धनबाद के धनसर स्थित एक स्थानीय मैरेज हॉल के बगल कूड़ेदान में फेंकी गई शादी से बची हुई खाना यह ताजा मामला एक स्थानीय मैरिज हॉल के बगल में शादी से बची हुई खाने को फेंक दिया गया गरीब गुरबे में इस खाने को अगर बांट दिया जाता तो शायद किसी गरीब का पेट भर जाता शादियों में लाखों लाख रुपए पानी की तरह बाहा दिया जाता है लेकिन उसी खाने को कूड़ेदान फेक दिया जाता है.
जहां एक और लोग इसी अनाज के लिए दिन-रात मेहनत मजदूरी करते हैं अपने घर को चलाने के लिए दिन-रात एक करने में लगे रहते हैं वहीं दूसरी ओर शादी में बची हुई खाने को किसी गरीब को देने के बजाय कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है और ऐसे कितने गरीब बगैर खाए रातों को सड़कों के किनारे सो जाते हैं इससे ज्यादा शर्म की बात हो भी नहीं सकती.
इस मामले में जिला प्रशासन को चाहिए के अंकुश लगाए ताकि खाने पीने की चीज बर्बाद ना हो सके और जरूरतमंद गरीबों तक भूखे लोगों तक यह खाना पहुंच सके.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

