तुरी समाज द्वारा मजदूर दिवस का किया गया आयोजन…

तुरी समाज द्वारा मजदूर दिवस का किया गया आयोजन…

सिंदरी(SINDRI):दिनांक 1 मई 2025 को तुरी समाज समिति, सिंदरी के द्वारा अंबेडकर चौक, रोड़ा बांध, सिंदरी में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला मजदूरों के योगदान को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मजदूर समूह को सम्मानित कर और उपहार देकर उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा गया। साथ ही, समाज के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला मजदूरों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।यह आयोजन तुरी समाज की सामाजिक जागरूकता और मजदूरों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रबिंद्र प्रसाद तुरी ने की। उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सचिव मंटी कुमार तुरी, तथा सलाहकार मंडल के राजन कुमार, मनीष कुमार, संजय तुरी, भोला तुरी और सोनू तुरी समेत कई सामाजिक गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *