सिंदरी(SINDRI):आज दिनांक 01.05.2025 को मदर टेरेसा उच्च विधालय सिंदरी के प्रांगण में मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिंदरी के विधायक चन्द्रदेव महतो उर्फ बब्लू महतो एवं विशिष्ट अतिथि अंबुज कुमार मंडल समाजसेवी एवं प्रभात खबर के मुख्य संपादक नारायण चंद्र मंडल जी उपस्थित थे। विद्यालय के 15 बच्चों ने मजदूर दिवस पर मजदूर के लिए अपने विचार रखे।
इस पर प्रश्न मंच का भी आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक बबलू महतो ने अपने भाषण से सभी बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समाजसेवी अंबुज कुमार मंडल ने भी बच्चों को मजदूर के विषय में बताया तथा संपादक मंडल ने भी बच्चों को ज्ञानवर्धक भाषण दिया। विधालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद ने भी बच्चों को ज्ञानवर्धक भाषण दिए। मंच संचालन पायल कुमारी एवं श्रेया कुमारी ने किया। निर्णायक मंडल में अरुण सिन्हा, राजेश कुमार एवं प्रिया कुमारी थी। उमेश कुमार सिन्हा ,रूपक कुमार ठाकुर, हरेंद्र प्रसाद, कुंदन कुमार, उत्तम गोराई एवं पुष्पा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

