सिंदरी(SINDRI):सीपीआई(एम) सिंदरी कमिटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय मई दिवस समारोह रंगामाटी सिंदरी में आयोजित की गई।सर्वप्रथम लाल ध्वज हेमंत कुमार जयसवाल द्वारा फहराया गया।उसके पश्चात शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विचार गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि मई दिवस, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस या श्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के श्रमिकों की मेहनत और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, जिससे उनका सम्मान बढ़े और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैले।
शिकागो के अमर शहीदों ने अपनी कुर्बानी देकर श्रमिकों को आठ घंटे कार्य के अधिकार को लागू कराया। आज यदि इनकी कुर्बानी को याद कर आज के कार्य दिवस को देखा जाए तो आज कार्य के घंटे निश्चित नहीं है। 12 से 14 घंटे कार्य कराए जा रहे हैं।
श्रम अधिकार को चार कोड में रख कर केंद्र की मोदी सरकार मजदूर के अधिकारों का हनन कर रही है, जिसका विरोध मजदूर वर्ग लगातार कर रही है। आगामी 20 मई को केंद्रीय औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाकर इसका जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य कुमार सिंह ने किया।
एडवा नेत्री रानी मिश्रा ने कहा कि आज भी महिलाओं को समान कार्य का सामान वेतन नहीं मिलता, जिसके खिलाफ भी संघर्ष जारी हैं।
राज नारायण तिवारी, नरेंद्र नाथ दास, राम लाल महतो ने मजदूर अधिकारों पर कटौती के खिलाफ 20 मई का हड़ताल सफल करने का आह्वान किया।
मौके पर पिंटू चटर्जी, मुकेश कुमार, सविता देवी, उर्मिला टुडू, मो. शमीम, मनु गिरी, शिबू राय, सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

