Dhanbad News : स्लीपर सेल की तरह प्रिंस खान के लिए काम करता था नौशाद…

Dhanbad News : स्लीपर सेल की तरह प्रिंस खान के लिए काम करता था नौशाद…

धनबाद(DHANBAD) :वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गा मो नौशाद आलम को बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस ने नौशाद को 19 अप्रैल को हथियार और गोलियों के साथ जोनल ट्रेनिंग स्कूल के पास से गिरफ्तार किया था. जेल भेजे जाने से पूर्व नौशाद ने कई जानकारी पुलिस को दी. उसने बताया कि वह प्रिंस खान के लिए स्लीपर सेल की तरह से काम करता था. दिन भर आरा मोड़ में स्थित अपनी दुकान पर रहता था. इस दौरान उसका मुख्य काम भूली, बरवाअड्डा, गोविंदपुर के जमीन कारोबारियों का पता लगाकर उनका मोबाइल नंबर और घर जानकारी इकट्ठा करना था. इन जानकारियों को वह प्रिंस खान तक पहुंचाता था. इसके बाद उन कारोबारियों से रंगदारी मांगी जाती थी. जो लोग रंगदारी नहीं देते थे उसके घर पर या उस पर फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी भी उसकी थी. वह बाइक उपलब्ध करवाने व हथियार मुहैया करवाने का काम करता था. घटना के बाद हथियार व बाइक छिपा देता था.

घटना को अंजाम देने में ये करते थे सहयोग
नौशाद ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि किसी भी घटना को अंजाम देने में उसके कई साथी भी साथ देते थे. इसमें वासेपुर का तौसीफ आलम, तसलीम उर्फ किशन खान, इदुल अंसारी, राजू कलाल, अख्तर, छोटू खाना, गोलू जिशान हैं. ये लोग जमीन कारोबारियों का नंबर उपलब्ध करवाने से लेकर धमकी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करते थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *