सीबीएसई का रिजल्ट कब आएगा? जानें 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजों की डेट पर ताजा जानकारी…

सीबीएसई का रिजल्ट कब आएगा? जानें 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजों की डेट पर ताजा जानकारी…

Class 10th and 12th Result Date/Time Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। इस साल सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में करीब 42 लाख बच्चे उपस्थित हुए हैं जिन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। पिछले साल (2024) भी सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को दोनों कक्षाओं के परिणाम की घोषणा अचानक से कर दी थी। पिछले साल 12वीं में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए थे जबकि 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।

सीबीएसई का रिजल्ट कब आएगा?
सीबीएसई बोर्ड पिछले साल की तरह इस साल भी उसी पैटर्न के आधार पर रिजल्ट की घोषणा अचानक ही कर सकता है। आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में ही जारी होता है और बोर्ड की तरफ से दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाता है।

पिछले वर्षों के कब-कब जारी हुए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट ?
पिछले वर्षों में मई के मध्य में परिणाम जारी करने की तिथियों पर नजर डालें, तो कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2024 में 13 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे। हालाँकि, COVID-19 महामारी के कारण, परिणाम 2022 में 22 जुलाई तक विलंबित हो गए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *