झारखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का करंट, आज से महंगी हो जाएगी बिजली…

झारखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का करंट, आज से महंगी हो जाएगी बिजली…

रांची(RANCHI) : झारखंड के लोगों को आज से 440 वोल्ट का करंट लगने वाला है। बिजली की नयी टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल को कर दी गई। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। टैरिफ एक मई से प्रभावी हो जायेगा।

दरअसल, जेबीवीएनएल ने झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है।झारखंड पर्यटन

पिछले दो वर्ष में टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं की गयी थी। इस वर्ष बिजली टैरिफ में 50 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मासिक फिक्सड चार्ज भी 20 से 30 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले पर इसका असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है।

200 से 400 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर कुछ असर पड़ेगा। हालांकि, उन्हें राज्य सरकार द्वारा दो से तीन रुपये प्रति यूनिट तक सब्सिडी दी जाती है। 400 यूनिट से अधिक का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पर सबसे ज्यादा टैरफ का असर पड़ेगा। उन्हें किसी प्रकार की सब्सिडी या छूट नहीं दी जाती है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *