राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG 2025) के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त एवं एसएसपी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG 2025) के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त एवं एसएसपी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…

स्वच्छता, सीसीटीवी व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा कराएं- उपायुक्त

धनबाद(DHANBAD):आगामी चार मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल देने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन ने धनबाद जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, समुचित विद्युत व्यवस्था, पेयजल व शौचालय की सफाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में परीक्षा पूरी होगी। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा संचालित होगी, केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय पुरुष व महिला सभी परीक्षार्थियों की जांच होगी। परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती होगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखनी है। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजित कुमार, एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा, NTA सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *