आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के सलानपुर थाना अंतर्गत कल्यानेश्वरी पुलिस फाड़ी अंतर्गत सिताबाड़ी बांस्कटिया रोड स्थित 32 वर्षीय दिनेश राय का रक्तरंजित शव बरामद होने के बाद पुरे इलाके मे हड़कंप का माहौल छा गया था, इलाके के लोग हैरान थे की आखरीरकार दिनेश राय की मौत इतने रहस्यमय तरीके से हुई तो हुई कैसे कहीं ऐसा तो नही की दिनेश के मौत के पीछे किसी की सोंची समझी साजिस है या फिर कुछ और ऐसे मे यह घटना पुलिस के लिये भी काफी चुनौतीपूर्ण थी पुलिस को भी यह समझ नही आ रहा था की वह दिनेश राय की मौत की गुथी वह कैसे सुलझाएगी, बावजूद उसके पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की और दिनेश राय की पूरी कुंडकी खंगालना शुरू कर दी, जिसमे पुलिस को यह पता चला की दिनेश राय इलाके के ही रहने वाले बिरजू हांसदा के घर आना जाना कर्ता था और बिरजू की गैर मौजूदगी मे वह बिरजू की पत्नी से मज़ाक तो कर्ता ही था साथ मे बिरजू की पत्नी को अप्रिय तरीके से छूता भी था, बिरजू ने भी कई बार दिनेश की हरकत को अपनी आँखों से देख लिया था और उसने अपनी पत्नी को तो ऐसा ना करने का चेतावनी दिया ही साथ मे दिनेश को भी यह चेतावनी देते हुए कहा की वह उसके घर ना आए और ना ही वह उसकी पत्नी से मिले या फिर बात करे बावजूद उसके दिनेश बिरजू की बात नजरअंदाज कर उसकी पत्नी से मिलने उसके घर पहुँच गया और वह उसकी पत्नी के साथ मज़ाक कर ही रहा था की बिरजू मौके पर पहुँच गया, जिस दौरान बिरजू और दिनेश के बिच पहले तो तू -तू मै -मै शुरू हुई और फिर देखते ही देखते दोनों के बिच हाथापाई शुरू हो गई और उसी हाथापाई के बिच बिरजू ने दिनेश के सर पर बांस से जोरदार वार कर दिया जिस वार के बाद दिनेश मौके पर ही मुरक्षित और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और बेहोस हो गया, जिसके बाद बिरजू ने दिनेश को उठाकर इलाके के ही बांसकटिया इलाके मे सड़क के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया जिसके बाद पुलिस ने बिरजू का शव सोमवार को बरामद किया और फिर मामले की जाँच शुरू हुई और फिर मामले मे जो भी हुआ वह पुलिस ही नही बल्कि जनता के सामने है और बिरजू पुलिस की कस्टडी मे फिलहाल पुलिस इस मामले मे आरोपी बिरजू को गिरफ्तार कर आसनसोल अदालत मे पेस की है जहाँ से पुलिस ने मामले की जाँच आगे बढ़ाने के लिये करीब 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे लिया है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

