जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया…

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया…

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे 10-12 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।सरकार ने तय वीजा अवधि पर आये इन पाकिस्तानी नागरिकों को समय सीमा से खत्म होने से पहले भारत छोड़ने का स्पष्ट निर्देश दिया था।हिरासत में लिये गये लोगों में से अधिकांश महिलाएं हैं, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आयी थीं। वे कई वर्षों से घाटी में रह रही थीं और उनके बच्चे यहीं पैदा हुए हैं। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गयी थी और कई अन्य घायल हो गये थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिये गये सभी व्यक्तियों को पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), कश्मीर में विदेशी पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) का प्रभार सम्भाले सीआईडी विशेष शाखा (एसबी) ने भारत छोड़ने के लिए नोटिस दी थी। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी आदेश (संख्या 25022/28/2025-एफ दिनांक 25 अप्रैल, 2025) के अनुपालन में की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदेश में निर्देश दिया गया था कि भारत में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिक (पाकिस्तानी) 27 अप्रैल तक या उससे पहले देश छोड़ दें। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सरकारी आदेश का पालन करने में विफल रहनेवाले सभी लोगों को हिरासत में लेने के लिए एक समन्वित अभियान शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों में से अधिकांश महिलाएं हैं, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आयी थीं। वे कई वर्षों से घाटी में रह रही थीं और उनके बच्चे यहीं पैदा हुए हैं। हिरासत में लिये गये पाकिस्तानी नागरिकों को वाघा सीमा तक पहुंचाने में मदद की जायेगी, जहां उन्हें आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जायेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *