सिंदरी(SINDRI):बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया ने अपने वार्षिक उत्सव ‘रेनबो 2025’ के तहत क्विज प्रतियोगिता ‘पावर ऑफ नॉलेज’ का आयोजन किया।इस ज्ञानवर्धक आयोजन में संस्था के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को विज्ञान, इतिहास, खेल, राजनीति और समसामयिक घटनाओं से संबंधित अनेक रोचक एवं चुनौतीपूर्ण प्रश्नों का सामना करना पड़ा। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की सूझबूझ, तर्कशक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा ली गई। हर सही उत्तर पर दर्शकों के बीच जोश और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
‘पावर ऑफ नॉलेज’ प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल छात्रों की जानकारी की जांच करना नहीं था, बल्कि उनमें सीखने की जिज्ञासा को बढ़ावा देना और बौद्धिक विकास के प्रति प्रेरित करना भी था। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के समर्पित स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

