भारत के एक्शन से थर्राया पाकिस्तान, 7 दिन में 70,000 करोड़ का झटका…

भारत के एक्शन से थर्राया पाकिस्तान, 7 दिन में 70,000 करोड़ का झटका…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. कराची स्टॉक एक्सचेंज 1130 अंकों तक टूटा और करीब 70,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. वहीं, भारतीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई. भारत ने बिना युद्ध के पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पहले ही करारा झटका दे दिया है.

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन इसका असर अब भी देखने को मिल रहा है. भारत ने इस हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. भारत के एक्शन मोड में आने के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है.

पाकिस्तान को 70,000 करोड़ का भारी नुकसान
भारत की प्रतिक्रिया के चलते पाकिस्तान के शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई है. कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE) का प्रमुख सूचकांक KSE100 एक दिन में 4.50% तक गिर गया.

KSE100 में मंगलवार को 1100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.
KSE100 इंडेक्स ट्रेड सेशन में 1130.78 अंकों की गिरावट के साथ 112,935.57 तक गिरा.
मार्केट कैपिटल 22 अप्रैल को 52.84 अरब डॉलर, जो 29 अप्रैल को घटकर 50.39 अरब डॉलर रह गया.
पाकिस्तान कुल नुकसान करीब 2.45 अरब डॉलर यानी लगभग 70,000 करोड़ पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया.

लगातार दूसरे दिन भी गिरावट
केएसई 100 इंडेक्स लगातार दूसरे दिन कमजोर रहा. दोपहर के ट्रेड सेशन के दौरान यह 100 अंकों की गिरावट के साथ 114,007.40 पर कारोबार कर रहा था. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति ने विदेशी निवेशकों को डराया है, जिससे यह गिरावट देखने को मिल रही है.

भारत के शेयर बाजार में आई तेजी
जहां पाकिस्तान का शेयर बाजार गिरा, वहीं भारत के शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई.

बीएसई सेंसेक्स 22 अप्रैल को था 79,595.59 अंक
29 अप्रैल को यह बढ़कर 80,661.31 अंक पर पहुंच गया. यानी 1,065.72 अंकों की बढ़त और लगभग 1.33% का रिटर्न मिला
निवेशकों को इस हफ्ते बड़ा फायदा मिला.

भारत का असर सिर्फ सीमा पर नहीं, अर्थव्यवस्था में भी
भारत ने इस बार बिना सीमा लांघे आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को झटका दिया है. शेयर बाजार की यह गिरावट बताती है कि भारत की कूटनीतिक और आर्थिक नीतियों का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिख रहा है. निवेशकों का भरोसा भारत की अर्थव्यवस्था पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान में अस्थिरता बढ़ रही है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *