
सर्वधर्म मेलजोल अभियान के तहत आमजन को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
धनबाद(DHANBAD): सर्वधर्म मेलजोल अभियान के अंतर्गत एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा भूली थाना ग्राउंड में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और विभिन्न रोगों की जांच व परामर्श प्राप्त किया।
स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों की बीपी, शुगर, हृदय, नेत्र एवं अन्य रोगों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जनजागरूकता फैलाना था।
एस.जे.ए.एस हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बहुत लाभ होता है, जो नियमित रूप से अस्पताल नहीं जा पाते।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

