निरसा(NIRSA):निरसा अनुमंडल के कालूबथान ओपी अंतर्गत डुमरिया गाँव निवासी शिबू मंडल एवं रमेश बाउरी के घर में कालूबथान पुलिस ने छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किया है । इस संबंध में निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि SSP के द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री और निर्माण को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कालूबथान में अब सर आपकी बिक्री की जा रही है जिसके बाद निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में लगभग 36 कार्टन बियर और लगभग 50 बोतल व्हिस्की शराब की बोतल जप्त की गई है । इस दौरान शराब बिक्रेता शिबू मंडल की गिरफ्तारी हुई है वही मौके का फायदा उठा कर रमेश बाउरी फरार हो गया है।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है । निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने कहा कि इस टीम में कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा, एसआई आशुतोष कुमार के साथ अन्य पुलिस बल रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से ब्यूरो रिपोर्ट

