सिंदरी मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…

सिंदरी मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…

धनबाद(SINDRI): मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिन्दरी में पृथ्वी दिवस सप्ताह के संदर्भ में एक भाषण-प्रतियोगिता कराई गयी। विषय था “वृक्ष हमारे मित्र” इसपर बच्चों ने अपना विचार रखा। मुख्य अतिथि B.B.m.degree College के भूतपूर्व व्याख्याता सरोज कुमार सिन्हा जी थे , विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने जन्म दिन पर एक पेड़ लगाने तथा उसका देखभाल करने का शपथ लिया। वर्ग दशम के अनुभव प्रथम, पायल कुमारी महतो द्वितीय एवं श्रेया तिवारी को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने सभी को पारितोषिक दिया। इसमें प्रधानाध्यापक राधे श्याम जी ने एक कहानी के माध्यम से वृक्ष की महत्रा बताई। सिन्हा साहब ने पेड़ का रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश कुमार सिन्हा, हरेन्द्र प्रसाद, रुपक ठाकुर, प्रिया, कविता, पुष्पा आदि की अहम् भूमिका रही।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *