रांची के इस कपड़ा दुकान में लगी आ’ग, मौ’त…

रांची के इस कपड़ा दुकान में लगी आ’ग, मौ’त…

झारखंड(JHARKHAND): रांची के कांटाटोली चौक के पास रविवार को एक कपड़ों की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर 59 साल के एनुल आलम की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई लोग बेहोश हो गये। हादसा इतना अचानक था कि लोग जान बचाने के लिए दरवाजे-खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकले।

आग लगते ही पीछे बने घर में रह रहे एनुल आलम का परिवार फंस गया था। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों और महिलाओं को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन एनुल आलम यह देखने के लिए दोबारा अंदर गये कि कहीं कोई छूट तो नहीं गया और उसी दौरान धुएं में दम घुटने से उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खबर है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी और समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति भागते समय गिर पड़ा, जिससे उसका पैर टूट गया।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *