जया किशोरी आज हिंदुस्तान का जाना-पहचाना नाम हैं। बेहद छोटी उम्र से कथावाचन करने वालीं जया किशोरी आज इस क्षेत्र का बड़ा नाम बन चुकी हैं। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जया किशोरी ना सिर्फ एक शानदार कथावाचिका हैं बल्कि काफी ट्रेंडी भी हैं।जया किशोरी कहती हैं कि वह कथावाचन भले करती हैं लेकिन कोई साध्वी नहीं हैं। बकौल जया किशोरी वह समय आने पर शादी भी करेंगी और मां भी बनेंगी। बात हैंडबैग की हो या फिर चश्मों की, जया किशोरी की पसंद काफी ट्रेंडी है। हाल ही में जया किशोरी अपनी दोस्त की शादी में पहुंची थीं। शादी से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं।शादी की तस्वीरों में लोगों की नजर जया किशोरी के चश्मे पर जा टिकी। जया किशोरी काले चश्मे में काफी जच रही थीं।जया किशोरी का चश्मा कोई आम चश्मा नहीं हैं। इटैलियन ब्रांड का ये चश्मा अमीर लोगों की पहली पसंद है।जया किशोरी ने जो चश्मा पहना है वह Medusa Deco Oval Sunglasses By Versace है। चश्मों में यह ब्रांड काफी बेहतरीन माना जाता है।कंपनी की वेबसाइट से पता चलता है कि जया किशोरी ने वर्साचे का जो Medusa Deco Oval Sunglass पहना है उसकी कीमत करीब 52 हजार रुपये है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

