भूली में पहली बार आयोजित होगा “सर्व धर्म मेल-जोल अभियान”, सौहार्द और भाईचारे की नई पहल

भूली में पहली बार आयोजित होगा “सर्व धर्म मेल-जोल अभियान”, सौहार्द और भाईचारे की नई पहल

धनबाद(DHANBAD):भूली थाना परिसर में गुरुवार सर्व धर्म मेल-जोल अभियान” को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर भूली थाना के ASI प्रदीप कुमार, मिशन हैप्पी धनबाद के प्रतिनिधि एजाज अली और नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं महासचिव जितेंद्र कुमार ने विस्तार से जानकारी दी।

आप को बता दें यह पहली बार है जब धनबाद में इस प्रकार का सर्व धर्म समरसता अभियान शुरू हो रहा है, जिसका उद्देश्य सभी धर्मों के बीच आपसी भाईचारा, मेल-जोल और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के गुरु अपने-अपने संदेशों के माध्यम से समाज को एकता और शांति का पाठ पढ़ाएंगे।

एजाज अली ने लोगों से अपील की कि वे अपने समाज में कम से कम पाँच लोगों से बेहतर संबंध बनाएं ताकि इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। पंकज कुमार सिंह ने इसे एक साथ चलने वाला अभियान बताया, जबकि जितेंद्र कुमार ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिशन हैप्पी धनबाद के शिल्पी घोष, जया देवी बास्की, नव संकल्प मंच के सरजू सिंह, मनमोहन सिंह, मानस रंजन पाल, राणा दत्ता, कुणाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विक्की रॉय, धीरेन्द्र सिंह, भूली थाना से अजय कुमार राय, जैकब मुर्मू, प्रदीप कुमार, राकेश पांडे , दीपक कुमार,ASI ठाकुर आजाद सिंह, श्यामनंदन सिंह, रणजीत कुमार अफसर ड्राइवर इत्यादि शामिल हुए.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *